बिहारशरीफ, फरवरी 16 -- 2 दिन पूर्णिमा से बदली होली की तिथि, 4 मार्च को खेलेंगे रंग 2 मार्च की देर रात 12.50 बजे तक होगा होलिका दहन पावापुरी, निज संवाददाता। इस वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा दो दिनों तक रहने के कारण होली पर्व की तिथि में बदलाव हुआ है। पंचांग के अनुसार इस बार रंगों का पर्व होली चार मार्च को मनाया जाएगा, जबकि होलिका दहन दो मार्च की देर रात किया जाएगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा व्रत दो मार्च सोमवार को रखा जाएगा, वहीं तीन मार्च मंगलवार को स्नान-दान की पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन श्रद्धालु धार्मिक विधि-विधान से स्नान कर दान-पुण्य करेंगे। आचार्य पप्पू पांडेय ने बताया कि शास्त्रों में होलिका दहन के लिए तीन आवश्यक शर्तें बताई गई हैं। पूर्णिमा तिथि, भद्रा मुक्त समय और रात्रि काल होना चाहिए। इस वर्ष दो मार्च की ...