जमुई, जून 9 -- सिकंदरा । निज प्रतिनिधि सिकंदरा थाना कांड संख्या 152/26, के आलोक में चिह्नित तिवारी गिरोह के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते शनिवार को बैंक ऑफ़ इंडिया से निकल गई 50 हजार की राशि को झोला काटकर फरार हुए उचक्के के घर पर डाबा बोल सिकंदरा थाना अध्यक्ष एवं जिला सूचना इकाई के महत्वपूर्ण रोल के माध्यम से 50 हजार छीनी गई नकदी बरामद कर ली है। पुलिस ने जिला आसूचना इकाई, जमुई के सहयोग से बेगूसराय जिले के फुलबरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोकहारा तिवारी टोला निवासी अमित तिवारी के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटना में छीनी गई कुल 50 हजार रुपये नकद बरामद किया। अमित तिवारी पिता स्वर्गीय दिलीप तिवारी का पुत्र बताया जाता है और मामले में तिवारी गिरोह का स्त्रिरय सदस्य माना जा रहा है। सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने जान...