नई दिल्ली, मई 11 -- ज्योतिष में बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। गुरु जब भी राशि बदलते हैं तो उसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है। साल 2026 में गुरु का बड़ा गोचर 2 जून को होने जा रहा है। इस दिन देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 31 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। करीब पांच महीने तक चलने वाला यह गोचर कुछ राशियों के लिए काफी शुभ माना जा रहा है। ज्योतिष गणना के मुताबिक गुरु के कर्क राशि में आने से हंस राजयोग भी बनेगा। ऐसे में कुछ राशियों को करियर, पैसा, नौकरी और परिवार के मामलों में अच्छा फायदा मिल सकता है। कई लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और रुके हुए काम भी धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरु को ज्ञान, धन, विवाह और सुख-संपत्ति का कारक ग्रह माना जाता है। इसलिए उनका राशि परिवर्तन कई लोगो...