बक्सर, मई 30 -- निर्णय नगर परिषद के कार्यवाहक सभापति ने बैठक बुलाने के लिए ईओ को लिखा पत्र सशक्त स्थायी समिति के नव निर्वाचित सदस्य लाए गए एजेंडों पर करेंगे विचार डुमरांव, निज संवाददाता।

सशक्त स्थायी समिति का गठन सशक्त स्थायी समिति का गठन होते ही नगर परिषद के कार्य प्रणाली में तेजी आने लगी है। कार्यवाहक सभापति विकास कुमार की सिफारिश पर ईओ राहुलधर दूबे ने अगामी 02 जून 2026 को सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। बैठक में मख्य रूप से 03 एजेंडों को शामिल किया गया है, जो विचारार्थ रखे जाएंगे। शहर में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि समिति के सदस्यों को अपने चयन के 03 दिन बाद ही बैठक के प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है, इससे लग रहा है नगर के विकास में तेजी आयेगी।

बैठक के एजेंडे जानकारी के अनुसार सशक्त स्थायी समिति क...