भभुआ, मई 31 -- पेज चार की खबर 2 जून को लगेगा सहयोग शिविर, पंचायत स्तर पर हीं मिलेगा विभागीय लाभ भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा "पंचायतवार बिजली समाधान सहयोग शिविर" की शुरुआत की गई है। यह शिविर 2 जून को कैमूर जिला अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में आयोजित किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को अपने गांव के निकट ही विभागीय सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। विभाग की इस पहल का उद्देश्य बिजली सेवाओं को अधिक सरल, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाना है।

सहयोग शिविर की जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता, भभुआ शशिकांत कुमार ने इस संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित कर सभी नोडल सहायक विद्युत अभियंताओं एवं कनीय विद्युत अभियंताओं को निर्देश दिया कि सहयोग शिविर के माध्यम से...