नई दिल्ली, जून 8 -- शनि 2 जुलाई को रेवती नक्षत्र के दूसरे चरण में पहुंच जाएंगे। ज्योतिष में शनि के हर बदलाव को अहम माना जाता है क्योंकि यह ग्रह काफी धीमी चाल चलता है। ऐसे में इसका असर भी लंबे समय तक रहने की बात कही जाती है। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि इस बदलाव के बाद कुछ राशियों के लोगों को अपने कामकाज में राहत मिल सकती है। जिन लोगों के कुछ काम पिछले दिनों से अटके हुए हैं, उन्हें आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। हालांकि किसी भी ग्रह का असर हर व्यक्ति पर एक जैसा नहीं होता।मेष राशि मेष राशि के लोगों के लिए कामकाज के मामले में समय पहले से बेहतर रह सकता है। नौकरी करने वालों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कुछ लोगों को अपने पुराने काम का फायदा भी मिल सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी समय ठीक माना जा रहा है।वृषभ राशि वृषभ राशि के...