नई दिल्ली, जून 4 -- दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दोपहर आई तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, कई इलाकों में महज दो घंटे के भीतर तापमान 9 से 19 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सबसे ज्यादा राहत दक्षिणी दिल्ली के अयानगर इलाके में दर्ज की गई, जहां तापमान 41.7degC से गिरकर 22.7degC पर पहुंच गया। यानी सिर्फ दो घंटे में 19 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड हुई। जानिए अन्य इलाकों का क्या हाल रहा।65 Km/h की स्पीड से चलीं हवाएं, मगर कहां तेज आंधी-बारिश का असर केवल तापमान पर ही नहीं दिखा, बल्कि कई इलाकों में तेज हवाएं और अच्छी बारिश भी दर्ज की गई। हिंडन में सबसे तेज 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जबकि मयूर विहार में सबसे अधिक 23 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार यह प्री-मानसून...