किशनगंज, जून 25 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज पुलिस की विशेष टीम ने कोचाधामन थाना क्षेत्र के रहमतपाड़ा के पास से मंगलवार की रात को 2 केजी 57 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक के साथ अंतरराज्यीय मादक पदार्थ गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 4 करोड़ रुपए आंकी गई है। स्मैक को बंगाल के मालदा से आगे ले जाया जाना था। कार्रवाई एसडीपीओ वन खुसरू सिराज के नेतृत्व में की गई है। एसपी संतोष कुमार ने बुधवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि किशनगंज के रास्ते अवैध रूप से मादक पदार्थ की बड़ी खेप ले जाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया। टीम के द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी अभियान चलाते हुए कोचाधामन थाना क्षेत्र के रहमतपाड़ा के पास से मंगलवार की रात को 2 केजी 57 ग्...