चतरा, जून 4 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया अनुमंडल पुलिस ने अवैध अफीम तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुंदा थाना क्षेत्र के सिकिदाग गांव से 2.132 किलोग्राम अर्ध-गीला अफीम जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने मौके से एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान रवींद्र रविदास 35 वर्ष पिता सुरेश मोची ग्राम सिकिदाग, कुंदा के रूप में हुई है। सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने प्रेसवार्ता कर इस पूरी कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 3 जून को पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि रवींद्र रविदास अपने घर में व्यावसायिक उद्देश्य से भारी मात्रा में अवैध अफीम छिपाकर रखा हुआ है और इसे बेचने की फिराक में है।अंचलाधिकारी के नेतृत्व में बनी टीम, घर से बरामद हु...