नई दिल्ली, मई 3 -- घर में मिठाई, बर्फी या फिर आइसक्रीम बनाना हो तो कंडेस्ड मिल्क की अक्सर जरूरत पड़ जाती है। केवल मिठाई या आइसक्रीम नहीं बल्कि मालपुए जैसी ट्रेडिशनल रेसिपी भी कंडेस्ड मिल्क से ज्यादा टेस्टी और आसान तरीके से बन जाती है। लेकिन जरूरी नहीं कि आप मार्केट से महंगा कंडेस्ड मिल्क खरीदकर हमेशा घर में रखे। आप घर में भी कंडेस्ड मिल्क बनाकर रेडी कर सकते हैं। इसे फ्रिज में स्टोर कर लें और जब जरूरत हो तो यूज करें। कंडेस्ड मिल्क बनाने के दो तरीके हैं। पहला मात्र 2 कप दूध से रेडी होगा और दूसरा है इंस्टेंट तरीका। तो चलिए जानें कैसे घर में बनाएं कंडेस्ड मिल्क।दो कप दूध से बना लें कंडेस्ड मिल्क दो कप दूध को किसी मोटे और भारी तली के बर्तन में ले। जब दूध में एक उबाल आ जाए तो गैस की फ्लेम को धीमा करके करीब पांच मिनट पकाएं। फिर दो कप दूध में दो ...