नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- हम इंडियंस के लिए चाय महज एक ड्रिंक नहीं, बल्कि इमोशन है। जबतक सुबह चाय का कप हाथों में ना आ जाए तब तक तो दिन की शुरुआत करना भी मुश्किल लगता है। खैर, एक परफेक्ट चाय बनाना भी अपने आप में एक आर्ट है। ये मुश्किल तो नहीं लेकिन हां, हर किसी के बस की बात भी नहीं है। आपने देखा होगा कि किसी-किसी के हाथों की चाय बहुत ज्यादा टेस्टी बनती है, जबकि वो वही दूध, पानी और चायपत्ती डालते हैं जो बाकी सब यूज करते हैं। दरअसल सारा खेल सही तरीके और अनुपात का है। चाय में कितना पानी और कितना दूध डालना है ये भी काफी मायने रखता है। अक्सर लोग इसी बात को ले कन्फ्यूज रहते हैं कि पानी और दूध का अनुपात क्या रखा जाए, ताकि चाय एकदम परफेक्ट बनें। तो चलिए आज इसी सवाल का जवाब जानते हैं।परफेक्ट चाय बनाने के लिए दूध और पानी की मात्रा क्या रखें? आपने टी-...