नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- Bonus Share: इस हफ्ते दो कंपनियां शेयर बाजार में एक्स-बोनस ट्रेड करेंगी। इन दो कंपनियों में एक कंपनी Avax Apparels and Ornaments Ltd है। इस कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 3 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। 1-R M Drip & Sprinklers Systems Ltd 50 रुपये से कम की कीमत वाले इस स्टॉक ने पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी की तरफ से 5 शेयर 7 शेयर पर बोनस के तौर पर बांटा जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 10 अप्रैल 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यह भी पढ़ें- सरकार की इस स्कीम पर मिल रहा 1% ब्याज पर लोन, जानें कितना मिलेगा पैसा गुरुवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 4.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 42.80 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक हफ्ते में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की तेजी ...