नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- Hanuman Jayanti Time: हर साल चैत्र महीने में हनुमान जयंती का पावन पर्व मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व मनाया जाता है। हनुमान जी अष्टसिद्धि और नवनिधि के दाता के रूप में जाने जाते हैं। इस खास दिन पर विधिवत बजरंगबली की उपासना करने से डर, भय, रोग, कष्ट आदि से राहत मिलती है। हनुमान जी भगवान शिव के 11वें अवतार और श्री राम के परम भक्त माने जाते हैं। आइए जानते हैं हनुमान जयंती पर पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और उपाय-क्या 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाना शुभ रहेगा? ज्योतिषाचार्य पं. शरद चंद मिश्र के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव को लेकर दो मत प्रचलित है। एक मत के अनुसार, हनुमान जी का जन्म चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को मेष लग्न में हुआ था। वहीं, दूसरी मान्यता के अनुसार, कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी को हनुमान जी का अ...