दुमका, अप्रैल 1 -- दुमका। झारखंड के हजारीबाग में नाबालिक से दुष्कर्म के बाद हुई निर्मम हत्या की घटना के विरोध में भाजपा की ओर से 2 अप्रैल को दुमका जिला के सभी प्रखंड मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसी क्रम में मुख्यालय में भी वीर कुंवर सिंह चौक से टीन बाजार चौक तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इस जुलूस में पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने कहा कि इस जघन्य अपराध में सम्मिलित अपराधियों की गिरफ्तारी अगर जल्द नहीं होती है तो अगामी 3 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी द्वारा दुमका बंद का आह्वान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.