नई दिल्ली, जुलाई 5 -- Mangal Gochar Rashi Parivartan: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, आत्मविश्वास, जमीन, भाई-बहन, नौकरी और कारोबार का कारक माना जाता है। जब भी मंगल राशि बदलते हैं तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस बार मंगल 2 अगस्त 2026 की रात 10:59 बजे वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के अनुसार यह गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छे मौके लेकर आ सकता है। हालांकि, इसका असर व्यक्ति की जन्म कुंडली के अनुसार अलग-अलग भी हो सकता है।मेष, सिंह और धनु राशि को मिल सकता है लाभ ज्योतिष के अनुसार मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर शुभ माना जा रहा है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना बन सकती है। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को नए काम या नए ग्राहक मिलने के योग ब...