नई दिल्ली, मई 29 -- इस साल का सूर्य ग्रहण तो खास नहीं होगा, लेकिन अगले साल 2 अगस्त के दिन जो सूर्य ग्रहण लग रहा है वो बहुत खास होगा। इस साल नहीं अगले साल 2027 में ऐसा ग्रहण लगने वाला है, जो बहुत खास माना जाएगा। यह ग्रहण 2 अगस्त 2027 को लगेगा। यह इस सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण समझा जा रहा है, जो शायद ही फिर देखने का मौका मिले। लंबे से यहां मतलब है कि यह ग्रहण कितने देर तक रहेगा, मतलब कितनी देर तक सूर्य को चंद्रमा कवर करेगा, जिससे अंधेरा रहेगा। यह अंधेरा 6 मिनट 23 सेकेंड तक रहेगा, इस दौरान रात जैसा अंधेरा दिन में हो जाएगा। इतनी देर तक रात लगने लगेगी, पशु-पक्षी भी अपने घर को वापस लौटने लगेंगे। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सदी का इतनी देर तक का ग्रहण और नहीं लगा है। इसलिए इस दिन को लेकर वैज्ञानिकों में खासा उत्साह है।ऐसा क्यो हो रहा है कि दि...