पलामू, सितम्बर 30 -- मेदिनीनगर। महात्मा गांधी और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के 11 जनवरी 1927 को डालटनगंज स्थित श्री मारवाड़ी हिंदी सार्वजनिक पुस्तकालय में आगमन के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गांधी जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आगामी 2 अक्टूबर को शाम चार बजे पुस्तकालय परिसर में कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को अनुपम तुलस्यान के कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम के आयोजन, व्यवस्थाओं और अन्य तैयारियों पर चर्चा किया गया। उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को ऐतिहासिक अवसर के अनुरूप व्यवस्थित तरीके से कराने पर विमर्श किया। बैठक में पुस्तकालय के अध्यक्ष राजेश उदयपुरी, सचिव विनोद उदयपुरी, अंशुल उदयपुरी, संजय...