2 अक्टूबर से ऑनलाइन होगी खाद की बिक्री, बिचौलियों पर कसेगा शिकंजा
मुंगेर, अक्टूबर 1 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में खाद की बिक्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दो अक्टूबर से खुदरा उर्वरक दुकानों पर खाद की बिक्री ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से की जाएगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद खाद की उपलब्धता, स्टॉक और बिक्री की निगरानी ऑनलाइन की जा सकेगी। इससे खाद की जमाखोरी, कालाबाजारी और बिचौलियों की मनमानी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। किसानों को भी खाद की उपलब्धता की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। नई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कृषि विभाग की ओर से जिले के सभी खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को फर्टिलाइजर सेल एप्लीकेशन सिस्टम (एफएसएफएस) का गुरुवार को प्रशिक्षण दिया गया। जिला कृषि कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान डीएओ सुष्मिता सिंह ने दुकानदारों को एप के संचालन की पूरी प्रक्रिया स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.