लातेहार, अप्रैल 14 -- लातेहार,संवाददाता। आंबेडकर जयंती पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच संविधान, समानता, शिक्षा व सामाजिक न्याय से संबंधित जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन, उनके विचारों व योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, निबंध लेखन, भाषण, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों को उनके आदर्शों से प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, पोषण, स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सत्र आयोजित किए गए। शिक्षकों द्वारा छात्रों को नियमित विद्यालय उपस्थिति, स्वच्छता अपनाने एवं संतुलित आहार के महत्व के बारे में बताया गया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Jayan...