प्रयागराज, सितम्बर 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, झांसी और आगरा मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विशेष निगरानी और सफाई अभियान चलाया जा रहा है। 12 से 18 सितंबर के बीच तीनों मंडलों में पेयजल की गुणवत्ता की 2,036 जांच की गई। वहीं 20 अगस्त से शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत 18 सितंबर तक 7,959 पानी की टंकियों की सफाई और कीटाणुशोधन पूरा हो चुका है। उत्तर मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में कुल 8,766 ओवरहेड, भूमिगत और पीवीसी पानी की टंकियों की सफाई का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- 2036 बार जांचा रेलवे का पेयजल, 90.79 फीसदी टंकियां साफ अब तक 90.79 फीसदी टंकियों की सफाई पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही पेयजल बूथ, प्लेटफार्म, वाटर कूलर और आरओ सिस्टम की भी नियमित जांच ...