2,000 के किराए के बदले पति ने ही सौंप दी पत्नी और बेटी, मकान मालिक से बार-बार कराया रेप; गुजरात में खौफनाक कांड
मोरबी, मई 16 -- गुजरात के मोरबी में एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। एक शख्स ने अपने ही मकानमालिक और उसके एक रिश्तेदार को अपनी पत्नी और 13 साल की बेटी का बार-बार रेप करने की इजाजत दे दी। वो भी सिर्फ इसलिए कि वह घर का किराया नहीं दे पा रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब पत्नी की मां ने अपने दामाद, उसके मकानमालिक और रिश्तेदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति और मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि रिश्तेदार अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा पूरा कर लिया है, पीड़ितों और आरोपियों की मेडिकल टेस्ट भी कर लिया है। कुछ साइंटिफिक सबूत भी इकट्ठा किए गए हैं। मकान मालिक और अपराध में सहायता करने वाले रिश्तेदार के परिवारवाले फरार हैं। यह भी पढ़ें- गुजरात के उधना से नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.