नई दिल्ली, अगस्त 11 -- - ईडी ने छापेमारी के दौरान की कार्रवाई, एक करोड़ रुपये नकद जब्त

छापे और जब्ती की जानकारी भुवनेश्वर, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई राज्यों में 2,000 करोड़ रुपये के चिट फंड घोटाले के सिलसिले में छापेमारी के दौरान 182 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया। साथ ही एक करोड़ रुपये से अधिक नकद और छह महंगी कारें जब्त कर लीं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जांच का आधार ईडी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उसके भुवनेश्वर क्षेत्रीय कार्यालय ने चिट फंड घोटाले की जांच के सिलसिले में पांच अगस्त को छापे मारे। इस दौरान विशाखापत्तनम और हैदराबाद में 'वेलफेयर बिल्डिंग्स एंड एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड' (डब्ल्यूबीईपीएल) और उसके निदेशकों से जुड़ी पांच जगहों पर धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत छापेमारी की कार्रवाई की। एजेंसी ...