नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में हुए बड़े फेरबदल के तहत 1997 बैच के सीनियर IPS अधिकारी मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। प्रयागराज आने से पहले वे वाराणसी के पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया के स्थान पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रयागराज शहर से उनका पुराना प्रशासनिक नाता रहा है, जिसके चलते उनकी इस नई तैनाती की काफी चर्चा हो रही है।2012 के कुंभ से शुरू हुआ प्रयागराज का पुराना नाता मोहित अग्रवाल का प्रयागराज शहर से पुराना जुड़ाव रहा है। वर्ष 2012 में कुंभ मेले की तैयारियों के बीच उन्हें SSP कुंभ बनाया गया था। कुंभ के आयोजनों में उनके काम और व्यवस्थाओं को देखते हुए आगे चलकर उन्हें SSP इलाहाबाद की जिम्मेदारी मिली। इसके ब...