1992 के राधिका जिमखाना नरसंहार का दोषी 7 साल से था फरार, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा
गांधीनगर, जून 21 -- गुजरात पुलिस ने वर्ष 1992 के चर्चित राधिका जिमखाना नरसंहार मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे एक दोषी को सात साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद तस्लीम उर्फ मोहम्मद उमर शेख को राजस्थान से एक जॉइंट ऑपरेशन के जरिए पकड़ लिया गया है। वह 2019 में साबरमती सेंट्रल जेल से अस्थायी पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था। उमर शेख तब से लगातार अपनी पहचान, ठिकाना और संपर्क के तरीके बदलकर पुलिस से बचता रहा। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्लीम राजस्थान में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम ने रणनीति बनाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। अब कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे वापस साबरमती सेंट्रल जेल लाया जाएगा। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद तस्लीम कभी गुजरात के कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन अब्दुल लतीफ गिरोह का भरोसेमंद शूट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.