बरेली, दिसम्बर 23 -- बरेली। जिले की 199 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालयों की स्थापना की जानी है। सोमवार को फर्नीचर की सप्लाई के लिए फर्म का चयन होना था। मगर, किसी भी फर्म ने बिड नहीं डाली। अब 25 दिसंबर तक फिर से बिड आमंत्रित की गई है। पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव ने 17 मार्च 2025 को ग्राम पंचायत सचिवालय/पंचायत भवनों पर डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) की स्थापना के आदेश जारी किए थे। इस क्रम में बरेली में पहले चरण में 199 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। पुस्तकालयों की स्थापना के लिए डेस्कटॉप कंप्यूटर, एलईडी, मल्टी फंक्शन प्रिंटर, यूपीएस, नेटवर्किंग स्विच, वेबकैम आदि की सप्लाई यूपीडेस्को के स्तर से होनी है। फर्नीचर और पुस्तकों के लिए स्थानीय स्तर पर फर्म का चयन करना है। सोमवार को फर्नीचर की बिड खुलनी थी। किसी की बिड नही...