नई दिल्ली, मार्च 26 -- बॉलीवुड में तमाम ऐसी फिल्में बनी हैं जिन्हें आज की डेट में कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला है। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म साल 1988 में रिलीज हुई थी। ये एक ऐसी फिल्म जिसमें एक 12 साल के चाइल्ड आर्टिस्ट को नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसी फिल्म के सेट पर नाना पाटेकर के साथ एक हादसा हो गया था। नाना पाटेकर को सेट पर एक्टिंग के दौरान चाकू लग गई थी।क्या है 1988 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम? हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है सलाम बॉम्बे। फिल्म के रनटाइम की बात करें तो फिल्म 1 घंटे 35 मिनट लंबी है। फिल्म में नाना पाटेकर, अमृत पटेल, शफीक सैयद, रघुबीर यादव और चंदा शर्मा जैसे कलाकार नजर आए थे। यह भी पढ़ें- श्रेया घोषाल ने प्रैक्टिस समझकर गाया था ये गाना! फिल...