शामली, मार्च 1 -- शामली के खेड़ीकरमू बिजलीघर पर किसान आंदोलन में पुलिस की गोली लगने से शहीद हुए किसान जयपाल मलिक व अकबर अली की 39वीं पुण्यतिथि मनाई गई। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने शहीद जयपाल मलिक की समाधि स्थल पर हवन का आयोजन किया गया, जबकि अकबर अली की मजार पर पुष्प अर्पित किए गए। वर्ष 1987 में भाकियू के संस्थापक अध्यक्ष स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के आह्वान पर शामली के खेड़ीकरमू बिजलीघर पर किसानों का आंदोलन हुआ था। इस आंदोलन में किसानों व पुलिस के बीच टकराव हो गया था। इस दौरान पुलिस की फायोरग के दौरान गोली लगने से गांव लिसाढ़ निवासी किसान जयपाल सिंह मलिक व गांव सिंभालका निवासी किसान अकबर अली शहीद हो गए थे। तब से प्रत्येक वर्ष शहीद किसानों की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। रविवार को शहीद किसान जयपाल मलिक की समाधि स्थल पर सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.