नई दिल्ली, जून 24 -- बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा अपने जामने की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। रेखा ने अपने करियर में कई ऑइकॉनिक और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। रेखा अपनी खूबसूरती के चलते आज भी अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। खूबसूरती के साथ-साथ उनका ड्रेसिंग सेंस भी फैंस के बीच काफी पसंद किया जाता है। वो जिस महफिल में जाती हैं चार चांद लग जाते हैं। रेखा को एक्टिंग के साथ गाने का भी शौक है और ये बात किसी से छिपी नहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं किस फिल्म के लिए रेखा ने पहली बार बतौर प्लेबैक सिंगर गाना गाया था। यही नहीं इस फिल्म के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता। आइए जानत हैं कौन सा है वो गाना और फिल्म?1980 में आई ये थी वो फिल्म हम बात कर रहे हैं साल 1980 में आई फिल्म 'खूबसूरत' की। ये फिल्म सुपरहि...