नई दिल्ली, जनवरी 3 -- आज हम आपको साल 1979 में आई उस सुपरहिट फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसका रियल हीरो एक कुत्ता था। फिल्म में उस कुत्ते का नाम खैरू था। खैरू ने फिल्म में काफी अहम रोल निभाया था। पर क्या आप जानते हैं फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद ही सेट पर हुए एक हादसे की वजह से उसकी मौत हो गई थी। इस फिल्म में फारूक शेख लीड रोल में थे।क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है नूरी। नूरी में फारूक शेख और पूनम ढिल्लों लीड रोल में थे। इसके अलावा, फिल्म में खैरू नाम का एक कुत्ता था जिसका रोल भी काफी अहम था।क्या है फिल्म का प्लॉट? फिल्म के प्लॉट की बात करें तो वैसे तो ये फिल्म एक रोमांटिक फिल्म थी। लेकिन फिल्म का प्लॉट रोमांस के साथ-साथ रेप जैसे मुद्दे पर भी बात...