1974 के बाद आई भयावह बाढ़, रात में ही घर छोड़ भागे
बगहा, अक्टूबर 2 -- योगापट्टी। गोलाघाट के समीप चंपारण तटबंध टूटने के बाद गंडक नदी का पानी तेजी से आसपास के गांवों में घुस गया। बैरिया प्रखंड की बगही बघमरपुर पंचायत के राय टोला, बलुआ वार्ड-5 और योगापट्टी प्रखंड की पिपरा नौरंगिया पंचायत के धनवतिया व गोबरहिया गांव में बाढ़ का पानी घरों में प्रवेश कर गया है। दोनों प्रखंडों के प्रभावित गांव एक-दूसरे से करीब सौ कदम की दूरी पर हैं। लोगों के घरों में कमर तक पानी है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: बेतिया शहर के वार्ड-2 में घुसा चंद्रावत का पानी1974 की बाढ़ की याद इस बाढ़ ने लोगों को 1974 की याद ताजा कर दी है। राय टोला निवासी 64 वर्षीय आस मोहम्मद मियां ने बताया कि वर्ष 1974 में कुंवार (आश्विन माह) के महीने में भीषण बाढ़ आई थी। उस समय बाढ़ से भारी तबाही हुई थी। तब रातों-रात हमलोगों को भागना पड़ा था। इस बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.