नई दिल्ली, मई 22 -- बॉलीवुड में लंबे वक्त से ऐसी फिल्में बनती आ रही हैं जिसमें रेप जैसे गंभीर मुद्दे पर बात की जाती है। फिल्म इंडस्ट्री में एक वक्त ऐसा था जब फिल्म को हिट करने के रेप के बाद हीरो को विलेन से बदला लेते दिखाया जाता था। पर बहुत ही कम ऐसी फिल्में बनी हैं जहां रेप के बाद एक महिला खुद अपने लिए आवाज उठाती है। हाल ही सालों में बनी पिंक तो आपको याद ही होगी। वो एक ऐसी फिल्म है जहां रेप जैसे मुद्दे को काफी गंभीरता से दिखाया गया। फिल्म से अमिताभ बच्चन का डायलॉग- नो मीन्स नो काफी पसंद किया गया। पर क्या आप जानते हैं पिंक से पहले साल 1980 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी जहां एक महिला की 'न' के बारे में बात की गई थी। ये फिल्म अपने टाइम की सबसे बोल्ड फिल्मों में से एक मानी जाती है। फिल्म की रिलीज को लेकर बवाल भी मचा था और फिल्म को बैन करने क...