सीवान, जून 5 -- महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के बीच पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पशु चिकित्सालय महाराजगंज के प्रभारी चिकित्सक डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने पशुपालकों से सरकार की मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पशुओं के उपचार के लिए सरकार द्वारा 1962 हेल्पलाइन सेवा संचालित की जा रही है। इस नंबर पर कॉल करने के बाद सरकारी पशु चिकित्सा वाहन पशुपालक के घर या गांव तक पहुंचकर निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराता है। यह सेवा 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन संचालित रहती है, जिससे पशुपालकों को आपात स्थिति में भी त्वरित सहायता मिल सकती है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी का सबसे अधिक प्रभाव जर्सी और अन्य दुधारू पशुओं पर पड़ रहा है। अत्यधिक तापमान के कार...