भदोही, जून 2 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने आठ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया है। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 165 दो पहिया तथा 31 चार पहिया सहित कुल 196 वाहनों का चालान किया। साथ ही तीन लाख चौबीस हजार रूपये का समन किया गया। भदोही कोतवाली पुलिस ने काशीपुर से दो, चकसैफ से दो, निजामपुर से दो, सुरियावां ने वारी से एक, भोरी से एक व्यक्ति के साथ ही कुल आठ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...