नई दिल्ली, जून 1 -- बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर किशोर कुमार अपनी आवाज के साथ-साथ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि किशोर कुमार एक वर्सटाइल एक्टर थे। अपने करियर में किशोर कुमार ने कई शानदार फिल्मों के साथ कई आईकॉनिक गाने दिए हैं। किशोर कुमार को लेकर इंडस्ट्री में न जानें कितने किस्से भरे पड़े हैं। ये कहना गलत नहीं कि उनके हर गाने से कोई न कोई मजेदार किस्सा जुड़ा है। आज हम आपको उनका एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें किशोर कुमार ने एक-दो नहीं बल्कि 21 बार अपनी आवाज बदली। आइए जानते हैं कौन सा है वो गाना, लेकिन यकीन मानिए आपने इस गाने को जरूर सुना होगा।ये है वो गाना किशोर कुमार के हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसमें उन्होंने न सिर्फ आवाज बल्कि हर आवाज के साथ अपना गेटअप भी उसी हिसाब से करने की पूरी...