बागेश्वर, दिसम्बर 25 -- बागेश्वर। नगर स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर में शैक्षिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कमला नेहरू पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की 193 माताओं को सम्मानित किया गया। प्रत्येक महिला को प्रोत्साहन स्वरूप एक हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...