काशीपुर, फरवरी 5 -- काशीपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के 193 लाभार्थियों के खाते में मुख्यमंत्री से प्राप्त प्रथम किस्त को लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित किया गया। इस दौरान पांच लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से चेक भेंट किया गया। गुरुवार को नगर निगम सभागार में लाभार्थी अधारित नवनिर्माण प्रथम किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 193 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, दो लाभार्थियों को दूसरी किस्त, 18 लाभार्थियों को तृतीय किस्त तथा 31 लाभार्थियों को चतुर्थ अंतिम किस्त की धनराशि 66 लाख 40 हजार रुपये उनके खाते में भेजे गए। मेयर दीपक बाली ने बताया अभी तक लाभार्थियों को 26 करोड़ 59 लाख रुपये की धनराशि दी जा चुकी है। कार्यक्रम के दौरान मेयर बाली ने सभी लाभार्थियों से पूछा कि उनसे किसी तरह का कोई रुपया तो नहीं लिया जा रह...