सीतामढ़ी, मई 8 -- परिहार। पुलिस ने 192 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी बाइक भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेला थाना क्षेत्र के लहुरिया गांव निवासी श्याम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार आरोपी को न्याय हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार बोरी में शराब भरकर नेपाल से आ रहा है। पुलिस परिहर चौक पहुंची तो सामने से एक बाइक सवार आता दिखा। पुलिस वाहन को देखकर उसने भागने की कोशिश की।लेकिन उसे घेर कर पकड़ लिया गया। तलाशी के क्रम में कुल 192 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...