नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मैन्युफैक्चर सिंपल एनर्जी (Simple Energy) ने बीते महीने यानी सितंबर एक नया माइलस्टोन सेट किया है। दरअसल, कंपनी ने साल के पहले 8 महीनों में 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर वेव (Wave) जोड़ा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.10 लाख रुपए है। हालांकि, इसके आने का असर कंपनी के पॉपुलर OneS पर हुआ है। कंपनी ने इस स्कूटर को हमेशा के लिए अपने पोर्टफोलियो से हटा दिया है। सिंपल एनर्जी ने इसे लेकर बताया कि सिंपल वेव के लॉन्च के साथ, अब हमारे पास OneS सेगमेंट के लिए नया प्रोडक्ट तैयार हो गया है। जो ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से प्रैक्टिकलिटी और डेली की राइड के लिए रिलाइबल है। ये एक फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो हमारे बाजार में ग्राहकों की हर जरूरत को प...