महाराजगंज, फरवरी 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 के मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 793464 डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन में अब तक 19090 मतदाताओं के डुप्लीकेट मतदाताओं की पुष्टि हुई है। इसमें 14099 मतदाताओं का नाम कट चुका है। शेष डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन 20 फरवरी तक चलेगा। डुप्लीकेट की पुष्टि होन पर उनका भी काटने की कार्यवाही होगी। इसके फाइनल मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च को किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान जिले के सभी 882 ग्राम पंचायतों में हुआ। मतदाता पुनरीक्षण कुल 19 लाख 52 हजार 26 मतदाता हो चुके हैं। लेकिन इसमें अभी भी सात लाख 93 हजार 464 डुप्लीकेट मतदाता हैं। इसमें एक ही मतदाता का नाम कई बार है। नाम, पिता,पति, माता का नाम, लिंग समान है। ऐसे में डुप्लीकेट मतदा...