सुल्तानपुर, फरवरी 15 -- सुलतानपुर। जिला कारागार में शिवरात्रि हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जेल में निरुद्ध मुस्लिमों के साथ 190 बंदियों ने शिवरात्रि का व्रत रखा और जलाभिषेक कर पूजन किया। मैनुअल डाइट के अनुसार प्रत्येक बंदी को 750 ग्राम आलू और 500 मिली ग्राम दूध और दो केला और 60 ग्राम चीनी दी गई। जिला कारागार प्रशासन की ओर से बंदियों को शिव पूजा के लिए पूजा समाग्री उपलब्ध कराई । यह जानकारी जेल अधीक्षक प्रांजल अरविंद ने दी है। पूजा में जेलर व डिप्टी जेलर समेत जेल कर्मी भी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...