गुड़गांव, दिसम्बर 23 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम की जगमगाती नाइट लाइफ और ऊंची इमारतों के पीछे एक भयानक सच छिपा है। सेक्टर-29, साइबर हब, एमजी रोड, सोहना रोड और गोल्फ कोर्स रोड जैसे पॉश इलाकों में संचालित हो रहे नाइट क्लब और पब-बार नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे हैं। दमकल विभाग द्वारा हाल ही में किए गए फायर ऑडिट की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शहर में संचालित 926 में से 190 के पास आग बुझाने के यंत्र नहीं है अगर यंत्र है तो वह चालू हालात में नहीं है। चौंकाने वाली बात यह है कि 400 से अधिक प्रतिष्ठान ऐसे हैं जिन्होंने आज तक फायर एनओसी लेने की जहमत तक नहीं उठाई है। दमकल विभाग की तरफ से लगातार बरती जा रही सख्ती और नोटिस जारी करने के बाद 70 से अधिक क्लब, रेस्टोरेंट और बार संचालकों ने दमकल विभाग से फायर एनओसी के लिए आवेदन किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.