लखीमपुरखीरी, मई 29 -- भारत-नेपाल सीमा से सटे सम्पूर्णानगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक तस्करी में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कमलापुरी पुलिया से खजुरिया की तरफ जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका, जिसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान नूर मोहम्मद उर्फ बादशाह पुत्र महमूद शाह, निवासी ग्राम बसही थाना सम्पूर्णानगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सफेद रंग की पन्नी में बंधी हुई 19.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेम...