पूर्णिया, सितम्बर 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शराब के विरूद्ध मद्य निषेध विभाग की जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने कुल 19.5 लीटर शराब जब्त की। मामले में कुल चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब में 12 लीटर चुलाई एवं 5.5 लीटर विदेशी शराब शामिल है। टीम ने टीकापट्टी थाना के तीन टेंगा, वार्ड नं. 02 से छापेमारी के दौरान 4.500 लीटर विदेशी शराब के साथ एक आरोपी मरंगा थाना के अलीनगर से 3 लीटर चुलाई शराब के साथ एक आरोपी सदर थाना के आईनामहल से 9 लीटर चुलाई शराब बरामद कर एक आरोपी एवं दालकोला चेकपोस्ट से एक लीटर बीयर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...