पूर्णिया, मई 8 -- जानकीनगर, एक संवाददाता।जानकीनगर एवं चकमका ओपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को 19.25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान मुरलीगंज वार्ड संख्या-05 निवासी सूरज कुमार पिता बिंदेश्वरी साह को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 19.25 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की तथा मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- स्मैक के साथ एक गिरफ्तार पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...