सीतामढ़ी, फरवरी 17 -- शिवहर। मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना के तहत सोमवार को जिले के 19 हजार दीदियों के बैंक खाते में दस-दस हजार राशि अंतरित की गई। इसको लेकर कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना के तहत राशि अंतरण को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। जिसे जिला प्रशासन के अधिकारियों के अलावा जीविका दीदियों ने देखा व सुना। मौके पर डीएम प्रतिभा रानी ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि ज़िले की लगभग 19,000 दीदियों को आज के कार्यक्रम में राशि अंतरित की जा चुकी है। इस प्रकार मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना का जिले में अब कुल लगभग एक लाख बाइस हज़ार चार सौ महिलाओं को लाभ प्राप्त हो चुका है। उन्होंने सभी लाभुकों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की क...