हमीरपुर, मई 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद के 54 खरीद केंद्रों में गेहूं की खरीद तेजी पकड़े हुए हैं। अब तक 19 हजार एमटी गेहूं की खरीद हो चुकी है, लेकिन उठान की रफ्तार सुस्त होने की वजह से किसानों को कई-कई दिन तक गेहूं बेचना का इंतजाम करना पड़ रहा है। रोज बिगड़ते मौसम ने भी किसानों की चिंता बढ़ा रखी है। मंगलवार को मौदहा में आए चक्रवाती तूफान के बाद से किसान डरे हुए हैं। इस तूफान से बड़े पैमाने पर खरीदे गए गेहूं का नुकसान हुआ है। कुछ किसानों का गेहूंभी भींग गया है। सुमेरपुर में संचालित चार गेहूं खरीद केंद्रों में 30 अप्रैल तक 280 किसानों से 20 हजार 260 कुंतल गेहूं की खरीद हो चुकी है। केंद्रों में गेहूं डंप होने से खरीद प्रवाहित हो रही है। बुधवार को दो केंद्रों में खरीद ठप मिली। जबकि दो में तौल हो रही थी। चारों केंद्रों में 1274 किसानों ने गेहूं ब...