प्रयागराज, अगस्त 17 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 19 स्नातक पाठ्यक्रमों में अधिकांश सीटों पर प्रवेश होने के बाद सोमवार से प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों के अभिलेखों का भौतिक सत्यापन शुरू होगा। संबंधित विभाग सत्यापन और आगे की प्रक्रिया के लिए अलग-अलग तिथियां व दिशा-निर्देश जारी करेंगे। इसके साथ ही नए सत्र की कक्षाएं 20 अगस्त से शुरू करने की तैयारी है। विश्वविद्यालय में चार वर्षीय बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएड और पांच वर्षीय बीबीए-एमबीए के अलावा बीसीए-एमसीए डाटा साइंस, बीसीए, आपदा प्रबंधन और खाद्य एवं पोषण समेत 19 पाठ्यक्रमों की करीब 3700 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। यह भी पढ़ें- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक की कक्षाएं 20 अगस्त से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर के अनु...