चाईबासा, फरवरी 27 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा और चक्रधरपुर में हुए नगरपालिका चुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार को होगी। जिला प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण एवं सफल मतगणना के लिए 19 स्थान पर दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसमें पोस्ट ऑफिस चौक चाईबासा पर भीड़ नियंत्रण के लिए, पोस्ट ऑफिस चौक चाईबासा से महिला कॉलेज गेट जाने वाले रास्ते में (ड्रॉप गेट नं०-01), स्कॉट बालिका विद्यालय, चाईबासा के पास (ड्रॉप गेट नं०-02), महिला कॉलेज मुख्य द्वार (पूर्वी गेट) 03, चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद के बज्र गृह के तरफ जाने वाले रास्ते पर 02 के साथ, चाईबासा नगर परिषद के मतगणना हॉल के सरकारी कर्मी के लिए प्रवेश द्वार (दण्डाधिकारी एवं पुलिस इसी रास्ते से प्रवेश करेंगे), चक्रधरपुर नगर परिषद के मतगणना हॉल के सरकारी कर्मी हेतु प्...