देवघर, मार्च 16 -- प्रखंड क्षेत्र स्थित नैयाडीह विद्यालय के समीप बजरंगबली मंदिर परिसर में 19 मार्च से 27 मार्च तक नौ दिवसीय राम कथा कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर जारी है। आयोजित कार्यक्रम को लेकर बजरंगबली मंदिर परिसर में राम कथा श्रवण करने वाले भक्तजनों, श्रद्धालुओं को बैठने एवं राम कथा,भजन कीर्तन आदि धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करने को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण जोरों पर किया जा रहा है। वहीं इस नौ दिवसीय राम कथा के आयोजन को लेकर 19 मार्च की सुबह 8 बजे बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याओं द्वारा बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसकी तैयारी को लेकर समिति द्वारा आसपास के गांवों में जाकर कुंवारी कन्याओं को आमंत्रित किया जा रहा है। वहीं राम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, युगल किशोर मंडल, बलराम पंडित, प्रह्लाद पंडित ने कहा कि प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.