विकासनगर, मई 19 -- उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक मंगलवार को निरीक्षण भवन डाकपत्थर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता इंजीनियर युद्धवीर सिंह तोमर ने की, जबकि संचालन संयोजक इंसारूल हक द्वारा किया गया। बैठक में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मोर्चा द्वारा पूर्व में स्थगित किए गए आंदोलन की समयावधि समाप्त होने के बावजूद प्रबंधन की ओर से न तो कोई वार्ता आयोजित की गई और न ही 19 सूत्रीय मांगों के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम उठाया गया। बैठक में कुछ शरारती तत्वों द्वारा मोर्चा और विद्युत विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ बिना हस्ताक्षर वाली फर्जी शिकायतें भेजे जाने तथा प्रबंधन द्वारा बिना जांच उन्हें अग्रसारित किए जाने की भी कड़ी निंदा की गई। यह भी पढ़ें- निजीकरण व तानाशाहीपूर्ण निर्णयों के खिलाफ तैयार करें जनसमर्थन मोर्...